फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः अब तक 3000 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस 

Sun, 15 Mar 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 3000 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद अधिकतर संदिग्धों को जांच जारी रहने तक जिला नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


जबकि कुछ आरोपी अब भी पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैैज्ञानिक आधार पर पूरी पुष्टि होने के बाद ही संदिग्धों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

उधर, हिंसा में इस्तेमाल अवैध असलहों का जखीरा लगातार बरामद हो रहा है। स्पेशल सेल व पुलिस टीम करीब 150 अवैध असलहे बरामद कर चुकी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान बरामद असलहे से दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई थी। जबकि कुछ जगहों पर इन असलहों की मदद से कई हत्याओं को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

डीसीपी का हेलमेट उतारने वाली महिला आरोपियों की हुई पहचान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में हुई हिंसा के दौरान डीसीपी अमित शर्मा का हेलमेट उतारने वाली पांचों उपद्रवी महिलाओं की पहचान हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पांचों महिलाओं ने हेलमेट उतारकर डीसीपी की भी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। सभी आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच टीम पूछताछ कर रही हैं।

हिंसा के दौरान कांस्टेबल रतनलाल के हत्यारों की पहचान के बाद स्पेशल सेल ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। कांस्टेबल की हत्या में पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि डीसीपी अमित शर्मा की हिंसा के दौरान हेलमेट उतारना महज संयोग नहीं था। हिंसा में शामिल बुर्का पहनी पांच महिलाओं ने डीसीपी को चोटिल करने के लिए उसके सिर से हेलमेट उतारकर फेंक दिया था। इसके बाद उपद्रवियों ने डीसीपी को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया था। इस पूरी साजिश का खुलासा पकड़े गए आरोपियों के अलावा बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

चांदबाग में कैमरे से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान
पुलिस का कहना है कि चांद बाग में पुलिस वालों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपद्रवियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने का प्रयास किया था। बरामद फुटेज में एक युवक को साफ तौर पर सुबूत छिपाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक की भी पहचान हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें