राजधानी दिल्ली में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ठगी का नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को स्टॉक विशेषज्ञ बताकर एक जालसाज ने करोड़ों रुपये ठगे हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने एक जालसाज अभिजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने निवेश के बदले में एक कारोबारी विक्रम मित्तल को यस बैंक सिक्योरिटीज का जाली दस्तावेज सौंपा था। कारोबारी की शिकायत पर शाखा ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।