गुड़गांव में ठगी करने वाले ढोंगी बाबा का खुलासा हुआ है। सुखराली में सेक्टर-17/18 थाना पुलिस की छापेमारी में बाबा फरार हो गया, लेकिन उसके दो चेलों को हिरासत में ले लिया गया। चेलों से पूछताछ के आधार पर ढोंगी बाबा के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि पिछले चार महीने से सुखराली में अपना अड्डा बनाकर बैठे बाबा आदिल शाह ने तंत्र-मंत्र के नाम पर बेवकूफ बना रहा था। लड़की के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस हरकत में आई और बाबा के ठिकानों पर छापेमारी करनी शुरु कर दी।
युवती द्वारा बताए गए ठिकाने सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही बाबा फरार हो गया। पुलिस को यहां से कई आपत्तिजनक फोटो के अलावा तंत्र-मंत्र का ढेर सारा सामान बरामद हुआ है।