सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बडढा नहर पटरी किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर नहर पटरी के किनारे कुछ लोग मिट्टी लेने के लिए गए थे, तभी उन्हें करीब 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला किसी मध्यमवर्गीय परिवार से लग रही है। उसके सिर में चोट लगी है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।