दादरी के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो समुदायों के छात्रों में मारपीट के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को सभी कॉलेजों के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही बृहस्पतिवार को दादरी तहसील में शांति समिति की बैठक होगी।
मंगलवार सुबह एक इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों की दूसरे समुदाय के छात्रों से मारपीट हो गई। इस पर दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र हो गए लेकिन कुछ लोगों ने उनको समझाकर घर भेज दिया।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी इंटर कॉलेजों के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएसपी किरण एस ने बृहस्पतिवार को दादरी तहसील के सभागार में दोनों समुदायों के लोगों की बैठक बुलाई है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो चुकी है। किसी भी पक्ष को अब कोई शिकायत नहीं है।