पुलिस के मुताबिक शनिवार को ही पुलिस को छात्र की करंट से मौत के बजाय हत्या का शक हो गया था। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने छात्र के मोबाईल की सीडीआर निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को आरोपी दंपति पर शक हो गया। जेवर कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर दी गई। एसएसआई फिरोजखान, दारोगा चन्द्रप्रकाश शर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, संजय राघव के अलावा महिला होमगार्ड ज्ञानेन्द्री करीब से नजर रखे हुए थे और बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पति ने कहा, छात्र करता था ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पति ने पत्नी सुमन से इकतरफा प्यार करने का दावा किया। मना करने के बावजूद आरोपी छात्र सुनने का तैयार नहीं था। आरोप है कि पत्नी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसके बाद दंपति ने योजना बनाकर छात्र की हत्या का फैसला किया। महिला ने इशारे कर शनिवार रात को छात्र को करीब 11 बजे घर आने के लिए कहा। जब छात्र घर पहुंचा तो पूर्व योजना के मुताबिक, दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।