फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत हत्याकांड: भाभी पर बुरी नजर रखने का था शक, 2 दोस्तों ने मिलकर किया काम तमाम

Fri, 31 Aug 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
रजत नारंग हत्याकांड को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने उसके दो दोस्तों अनिल और अमित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि रजत उसकी भाभी पर गलत नजर रखता था और अक्सर उनका पीछा करता था। इससे गुस्साए अमित ने साथी अनिल के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व रजत का मोबाइल फोन बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन


सूरजकुंड-पाली रोड पर बुधवार को पुलिस ने झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी रजत नारंग के रूप में हुई। रजत के सिर, सीने व कमर में चार गोलियां मारी गई थीं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कैब चलाने से पहले रजत ग्रीन फील्ड कॉलोनी में ही परचून की दुकान चलाता था, कुछ साल पहले उसने दुकान बंद कर दी। उसका सारा सामान अमित ने ढाई लाख रुपये में खरीद लिया था और अब उस दुकान को वह चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट पीने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली

जांच के दौरान अमित की गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो रजत की हत्या के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना किया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने रजत की हत्या करने की बात कबूल की। 

अमित ने बताया कि रजत कई लड़कियों से बातचीत करता था। कुछ समय पहले वह उसकी दुकान पर आया तो उसने उसकी भाभी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उसे पता चला कि रजत उसकी भाभी का पीछा करता है। इस पर उसने अपने एक साथी पल्ला निवासी अनिल के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची।

इसके लिए करीब 15 दिन पहले अनिल अलीगढ़ से तमंचा व पांच कारतूस खरीदकर लाया था। 28 अगस्त की शाम अमित ने रजत को अपनी दुकान पर बुला लिया। इसके बाद तीनों सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर स्थित अहाते में गए और वहां उन्होंने शराब पी।

वहां से लौटते समय पाली रोड पर अमित ने सिगरेट पीने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। इस पर रजत भी रुक गया और उनके नजदीक आया। जैसे ही रजत वहां पहुंचा, अमित ने तमंचा निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी। 

इसके बाद भी रजत खड़ा हो गया तो अनिल ने तमंचे में दूसरी गोली लोड कर उस पर फायर कर दिया। दोनों ने उस पर चार गोलियां चलाईं और उसे सड़क से नीचे झाड़ियों में धकेलपर फरार हो गए। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व रजत का मोबाइल बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें