हापुड़ में एक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान दे दी। वह पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। उसे भरोसा था कि न्याय मिलेगा, लेकिन ऐसा न होने पर उसने मौत को गले लगा लिया।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक पिछले तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने परिजनों द्वारा शादी से राजी न होने का बहाना बनाकर रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
शनिवार को मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची पीडि़ता को पुलिस ने टरका दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी होने पर परिजनों ने पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।