फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आतंकी के शक में कश्मीर के चार सेब कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सत्यापन के बाद छोड़ा

Sat, 10 Feb 2024 07:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उनलोगों ने पूछताछ में बताया कि वह कश्मीर के सेब किसान हैं और वह कारोबार के सिलसिले में आजाद पुर मंडी में सेब कारोबारी के पास मिलने आए थे। वह कारोबारी के गली नंबर 27 महेंद्र पार्क स्थित मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र पार्क इलाके में बृहस्पतिवार रात आतंकवादी होने के शक में पुलिस ने कश्मीर के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एक शख्स ने पुलिस को फोन कर इनके आतंकी होने का शक जाहिर किया था। स्थानीय पुलिस, स्पेशल सेल और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने चारों से पूछताछ की। छानबीन के दौरान पता चला कि चारों कश्मीर के सेब कारोबारी हैं और कारोबार के सिलसिले में आजादपुर मंडी आए हुए हैं। सभी कारोबारी के मकान में रह रहे हैं। सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10.27 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र पार्क के गली नंबर 27 में चार लोग एक मकान में रहते हैं। उनके पास पॉलीथिन में कुछ हड्डियां थी। जिसे देखकर उसके कुत्ते ने पीछा किया। उसने बताया कि चारों आतंकी हो सकते हैं। आतंकियों के होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को गली नंबर 28 में रहने वाला शिकायतकर्ता अजय कुमार मिला। वह शराब के नशे में था।

पुलिस शिकायतकर्ता के बताए पते पर पहुंची। जहां गांव तारजू, बारामूला कश्मीर निवासी तारिक अहमद, जावेद अहमद, गांव तिलसरा बड़गांव कश्मीर निवासी शब्बीर अहमद और गांव तिलसरा बड़गांव कश्मीर अरशद के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। साथ ही इनके पकड़े जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया विभाग को दी गई। उसके बाद संयुक्त टीम ने चारों से पूछताछ शुरु की।
विज्ञापन


उनलोगों ने पूछताछ में बताया कि वह कश्मीर के सेब किसान हैं और वह कारोबार के सिलसिले में आजाद पुर मंडी में सेब कारोबारी के पास मिलने आए थे। वह कारोबारी के गली नंबर 27 महेंद्र पार्क स्थित मकान में रह रहे थे। इसके सत्यापन के लिए पुलिस ने सेब कारोबारी शालीमार बाग निवासी प्रेम कुमार को थाने बुलाया गया। कारोबारी ने बताया कि वह आजादपुर मंडी में सेब की दुकान चलाते हैं। उन्होंने हिरासत में लिए गए चारों लोगों के बारे में बताया कि सभी कश्मीर के सेब किसान हैं और कारोबार के सिलसिले और हिसाब किताब करने के लिए उनके पास आए थे। सभी पिछले चार दिनों से उनके घर पर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में चारों ने नॉनवेज खाना खाया था और बाद में उसके अवशेष को फेंकने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें