फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने आत्महत्या के लिए खुद पर चलाई गोली, शरीर पार कर दूसरे सिपाही को भी लगी

Sat, 10 Jun 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया जिसे सुनने वाला हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


दरअसल बृहस्पतिवार(8 जून) रात शाहबाद डेयरी इलाके में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये थी कि जब तक कोई कुछ समझ पाता तब वहीं मौजूद एक पुलिसवाला दर्द से कराह उठा।

इसके बाद लोगों ने पाया कि जिस कांस्टेबल ने खुद को ‌जो गोली मारकर आत्महत्या की थी वही गोली उसे छेदते हुए कुछ दूर खड़े पुलिसवाले को भी जा लगी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर मृतक कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों की। वहीं दूसरा पुलिसवाला अब भी तकलीफ में है। Delhi: Police constable shot himself dead in Shahbad Dairy area last night, bullet pierce through him and hit another policeman injuring him — ANI (@ANI_news) June 9, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें