फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से जख्मी सिपाही ने दम तोड़ा

Wed, 16 Jul 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में गश्त के दौरान बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए सिपाही ने मंगलवार को नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही सुभाष को गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन में सलामी दी गई। सुभाष के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बागपत के एसएसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि 11 जुलाई की रात में बागपत के सिंहावली अहीर थाना में तैनात सिपाही सुभाष सिंह बाइक पर दारोगा के साथ मेरठ-बागपत रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान खट्टा गांव के समीप बिना नंबर की बाइक पर तीन लोग जा रहे थे।

शक होने पर सुभाष ने उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सुभाष के पेट में लगने के बाद पीठ से निकल गई।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल सुभाष को तत्काल मेरठ स्थित अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां सुभाष ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। दोपहर बाद सुभाष के शव को गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन लाया गया और अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें