दिल्ली के हरी नगर में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर पुलिस क्वार्टर में खुदकुशी के बारे में जो वजह निकलकर सामने आई वह डिप्रेशन है। बताया जा रहा है कि मृतक डिप्रेशन का शिकार था और उसकी अपने परिवार से नहीं बनती थी।
वह दिन से दफ्तर भी नहीं आया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई थी।