फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खिरबी गांव में पुलिस का डोर-टू-डोर अभियान, 200 ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत अभियान के तहत गांव खिरबी में नशा मुक्ति टीम ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर करीब 200 ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान में टीम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
विज्ञापन



निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। अभियान के दौरान लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने साइबर ठगी और यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया गया। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या डायल-112 पर देने की अपील करते हुए पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें