फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हड़ताल खत्म, लेकिन शहर अब भी कूड़े के संकट से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी शहरवासियों को गंदगी और कूड़े के ढेरों से राहत नहीं मिल सकी है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में शनिवार को भी सड़क किनारे कचरा फैला रहा, जिससे लोगों को बदबू और बीमारियों का डर सताने लगा है। कई इलाकों में घरों से कूड़ा उठाने वाले टिपर नहीं पहुंचे, जिसके चलते लोगों ने मजबूरी में कचरा खाली प्लॉटों और सड़क किनारे डाल दिया।
विज्ञापन




रेलवे रोड, अलावलपुर रोड, हथीन रोड, न्यू सोहना रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन सहित कई स्थानों पर गंदगी के ढेर नजर आए। कूड़े में बेसहारा पशु घूमते दिखाई दिए, जबकि कुछ जगह लोगों ने बदबू से परेशान होकर कूड़े में आग लगा दी। इससे वातावरण में धुआं फैलने लगा और प्रदूषण बढ़ गया। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य संसाधन लगाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ने दावा किया कि जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी, लेकिन लोगों को आशंका है कि सफाईकर्मियों की कमी से स्थिति और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें