गुड़गांव के पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित बिशनी देवी अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन किया।
यह शिविर महावीर इंटरनेशनल की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस कमिश्नर ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने कहा कि महंगाई के दौर में स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी से दूर होती जा रही हैं। शिविर में कुल 367 मरीजों के आंखों की जांच की गई।
इसमें 300 मरीजों को निशुल्क दवाइयां व 100 लोगों को निशुल्क चश्मे भी दिए गए। जांच के दौरान छह मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन्हें संस्था के अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।