पूर्वी जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। इनकी पहचान आतिफा (24) और असमा (24) के रूप में हुई है। दोनों अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं।
पूछताछ के बाद दोनों को डिटेंशन सेंटर भेजकर एफआरआरओ को सूचना दे दी गई है। इनके डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि उनकी टीम लगातार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही है।
इसी कड़ी में जांच करते हुए पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा है। दोनों भारत की पहचान बनाकर विदेशी भागने की फिराक में थीं। आतिफा ढाका, बांग्लादेश के रहने वाली है और अविवाहित है।
वहीं असमा भी ढाका की रहनी वाली है। यह शादीशुदा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता कर रही है कि यह लोग कब से भारत में रह रहे थे। इसके अलावा किसकी मदद से यह लोग भारत में आए।
दोनों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से भारत में दाखिल हुईं। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली आईं।यहां कई लोगों ने उनकी मदद की। इनके रहने खाने-पीने का इंतजाम किया गया।