फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में ऑनलाइन कसीनो खेल रहे पांच गिरफ्तार, तीन लैपटाप व दो कंप्यूटर समेत 67 हजार रुपये हुए बरामद

Sat, 02 Jul 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि एनआईटी-एक स्थित घर में लोगों को ऑनलाइन कसीनो खिलाया जा रहा है।टीम ने घर पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग-अलग कमरे में बैठकर कसीनो खेल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने एनआईटी-एक स्थित एक घर में चल रहे ऑनलाइन कसीनो का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन लैपटाप, दो कंप्यूटर और 67 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


शाखा प्रभारी अशोक कुमार की टीम कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली थी कि एनआईटी-एक निवासी धीरज घर में लोगों को ऑनलाइन कसीनो खिलाता है। टीम ने धीरज के घर छापा मारकर धीरज, आलोक, अरुण, संतू और चंद्रेश को पकड़ लिया। सभी आरोपी अलग-अलग कमरे में बैठकर कसीनो खेल रहे थे। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हारने पर 20 फीसदी मिलता था कमीशन 
पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह पीसीएम क्लाइंट नाम के एप से लोगों को ऑनलाइन कसीनो खिलाता है। एप में उसने अपनी आईडी बनाई हुई है। उसे कसीनो खिलाने का कमीशन मिलता है। खेलते समय कोई जीत जाए तो उसे रकम का पांच फीसदी कमीशन मिलता है, हारने पर 20 फीसदी मिलता है। इससे कोई जीते या हारे धीरज को कोई नुकसान नहीं होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें