फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 50 रूपए में बच्चों को पढ़ा रहीं थी विदेशी लड़कियां, पुलिस ने मारा छापा तो...

Fri, 25 May 2018 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में दो विदेशी युवतियां कई दिनों से कुछ बच्चों को पढ़ा रही थीं। जब पुलिस को यह सूचना मिली तो वह शिक्षा विभाग के अफसर के साथ वहां पहुंची और फिर जो हुआ वो आप खुद ही पढ़ें... (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 7
police caught 2 foreign girls
गरीब बच्चों को झोपड़ी में टूरिस्ट वीजा पर आईं दो विदेशी युवतियां पढ़ा रहीं थीं। किसी ने यह सूचना शिक्षा विभाग को दी। विभाग के अफसर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे  और उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में जापान और यूके की एंबेंसी से बात होने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से एक ईसाई व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, उसे भी छोड़ दिया गया। शिक्षा विभाग के अफसरों को सूचना मिली थी कि सेक्टर-10  और 11 में झोंपड़ी में स्कूल संचालित होता है।

4 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
इनमें विदेशी युवतियां पढ़ाने के लिए आती हैं। बच्चों को पढ़ाने वाली विदेशी युवतियां भी कुछ दिन बाद बदल जाती हैं। झोंपड़ी में संचालित इस स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे से शुल्क के रूप में 50 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम सबसे पहले सेक्टर-10 स्थित पार्क के पीछे बनी झुग्गियों के पास चल रहे स्कूल में पहुंचे। वहां दो युवतियां बच्चों को पढ़ाते हुए मिलीं। यहां करीब 35 बच्चे पढ़ रहे थे। इनके साथ ही एक ईसाई व्यक्ति भी वहां बच्चों को पढ़ाता मिला। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद टीम ने सेक्टर-11 चौकी के पास चल रहे ऐसे ही एक दूसरे स्कूल पर छापा मारकर वहां ये दसवीं और इंटर पास दो स्थानीय युवतियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

6 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
यहां भी करीब 35 बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इन लड़कियों ने बताया कि एक निजी अस्पताल के डाक्टर ने उन्हें पांच-पांच हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर यह कहकर रखा हुआ है कि इन गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
foreign girl arrested in faridabad - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि विदेशी युवतियों से पुलिस पूछताछ में बस इतना ही पता चल सका कि वह दोनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें