फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में शिमला जाएं चाहे मनाली, अब पुलिस ऐसे करेगी आपके घर की रखवाली

Thu, 24 May 2018 11:59 AM IST
प्रभात पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
holiday
गर्मी की छुट्टियों में घर बंद कर यदि आप घूमने जा रहे हैं तो बेफिक्र होकर जाएं। आपके पीछे घर की रखवाली इलाके की पुलिस करेगी। बस आपको छुट्टियों पर जाने से पहले ये काम करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
holiday
बस आपको छुट्टियों पर जाने से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। बंद घरों में चोरी को रोकने के लिए टीएचए की पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। इसके लिए पुलिस जल्द ही आरडब्ल्यूए के साथ वार्ता करेगी। लोगों से अपील की जाएगी कि छुट्टी पर जाने से पहले लोकल पुलिस को सूचना देकर जाए।
विज्ञापन

3 of 6
holiday
टीएचए में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह दिन में बंद पड़े घरों की रेकी करता है और मौका मिलते ही हाथ साफ कर देता है। इसके चलते गर्मियों की छुट्टियों में चोरी के डर से टीएचए के अधिकांश लोग एक साथ बाहर घूमने नहीं जाते। अब पुलिस की नई योजना के तहत छुट्टियों पर जाने से पहले लोगों को इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।

4 of 6
demo image
पुलिस आरडब्ल्यूए और सोसायटियों के सिक्योरिटी गार्ड की मदद से घरों की निगरानी करेगी। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए आरडब्ल्यूए के साथ जल्द बैठक की जाएगी। जो भी बाहर जाएं आरडब्ल्यूए को सूचित करे। पुलिस आरडब्ल्यूए और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ समन्वय स्थापित कर घरों की सुरक्षा करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
holiday
गश्त नहीं होने से बढ़ती है वारदात लोगों का कहना है कि कई इलाकों में पुलिस गश्त नहीं करती। ऐसे में पुलिस को जानकारी होगी तो वह उन इलाकों में गश्त करने के साथ मकानों के आसपास निगरानी रखेगी। इससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
holiday
आरडब्ल्यूए भी करेगी बंद घरों की रखवाली पुलिस के साथ ही आरडब्ल्यूए भी बंद मकानों की रखवाली करेगी। अपार्टमेंट में रहने वाले बाहर जाने से पहले आरडब्ल्यूए को सूचित करके जाएंगे। आरडब्ल्यूए लोगों के फ्लैट की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करेगी। एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि छुट्टियों में लोग बेफिक्र होकर बाहर जाएं। छुट्टी के दौरान गार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। पुलिस की जो भी मदद हो वह की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें