फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति प्रचार वाहन चलाने पर ‘आप’ को फटकार

Thu, 20 Mar 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति चुनाव प्रचार वाहन को सड़क पर उतारने के आरोप में फरीदाबाद जिला उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को तलब कर लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद प्रत्याशी की ओर से शामिल हुए एक कार्यकर्ता को उपायुक्त की ओर से जमकर फटकार लगाई गई। जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि आप प्रत्याशी की ओर से प्रचार वाहनों के लिए अनुमति का आवेदन किया गया है। लेकिन अभी अनुमति दी नहीं गई है। ऐसे में बिना अनुमति जारी किए ही प्रत्याशी की ओर से प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत आने के बाद कार्यालय बुलाया गया था। जिसमें उनकी ओर से एक कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को शामिल हुआ। अगर वह इस आदेश का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें