फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन माह में दूसरी बार सट्टा रैकेट पर छापेमारी, पुलिस ने 21 लोगों को दबोचा, कैसीनो में खेल रहे थे जुआ

Mon, 13 Feb 2023 07:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार रुपये कैश, सट्टा लगाने वाले नंबरों की एक चरखी, बड़े-बड़े नंबरों की पर्ची, ताश व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंशी गणेश कुमार (34), संजय (47), ज्ञानचंद (59) और ओमकार पांडेय (26) व अन्यों के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के फर्श बाजार स्थित न्यू संजय अमर कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने एक सट्टा रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में देसी कैसीनो के चार मुंशियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंशी गणेश कुमार (34), संजय (47), ज्ञानचंद (59) और ओमकार पांडेय (26) व अन्यों के रूप में हुई है। आरोपी देसी कैसीनो में चरखी से नंबर पर, कार्ड, चिड़िया-कबूतर व ताश के पत्तों पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार रुपये कैश, सट्टा लगाने वाले नंबरों की एक चरखी, बड़े-बड़े नंबरों की पर्ची, ताश व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले तीन माह के दौरान पुलिस की देसी कैसीनो पर तीसरी छापेमारी है।

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मदरसे वाली गली, डीडीए पार्क के पीछे, न्यू संजय अमर कॉलोनी में सट्टा लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर देर रात को अड्डे पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से चार मंशी समेत कुल 21 लोगों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


इनमें एक व्यक्ति डाकघर का कर्मचारी था। बाकी सभी मजदूर वर्ग के थे। वह सट्टा लगाने आए थे। अड्डे पर चार-पांच अलग-अलग तरह से देसी तरीके से सट्टा लगवाया जाता था। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर को भी इसी बिल्डिंग में सट्टे के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। वहां से पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें