साइबरसिटी के डूंडाहेड़ा में देररात पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक कॉलगर्ल रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवतियों समेत एक दलाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस की छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर आसपास के कमरों की भी तलाशी ली गई लेकिन यहां कोई ऐसी संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई। उद्योग विहार थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज लिया।
देररात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डूंडाहेड़ा एरिया में देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस ने टीम का गठन करते हुए एक पुलिस जवान को नकली ग्राहक बनाकर भेजा।
दो कमरों में चल रहा था देहव्यापार
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र नामक दलाल ने लड़की फाइनल कराने के बाद उसे दूसरे कमरे में भेज दिया। पुलिस जवान का इशारा मिलते ही टीम ने छापेमारी करते हुए चार युवतियों समेत दलाल को धर दबोच लिया।
देररात पुलिस की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को पुलिस जीप में बैठाकर थाना ले आए। पकड़ी गई कॉलगर्ल में सभी युवतियां बिहार से ताल्लुक रखने वाली है।
दिल्ली के अलग-अलग एरिया में रहने वाली ये कॉलगर्ल्स रात के वक्त यहां आती थी। पुलिस के मुताबिक दलाल जितेंद्र यादव ने यहां दो कमरे किराये पर ले रखे थे। जिसमें देहव्यापार का ये धंधा चलाया जा रहा था।
रात के वक्त बढ़ा दी गई सुरक्षा
यहीं पर ही वह ग्राहकों को सेट करता था। पुलिस की छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों ने यहां आसपास के एरिया में भी रैकेट चलने की बात कही जिस पर पुलिस ने कई कमरों की तलाशी ली हालांकि पुलिस को यहां ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।
उद्योग विहार थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देररात ही सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
उद्योग विहार थाना प्रभारी के मुताबिक रात के समय यहां पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी है ऐसे संदिग्ध लोग मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।