आरोपी अपने साथियों के साथ कई कार से नेशनल हाइवे पर चल रहे थे। जिसमें से ज्यादातर खिड़की पर बैठे थे और कुछ सनरूफ से बाहर निकले हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हाइवे पर किसी व्यक्ति को संकट और बाधा पहुंचाने के अलावा मोटर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान कारों का काफिला लेकर नेशनल हाईवे नंबर 24 पर हुड़दंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दीक्षित यू-ट्यूबर है और उसके पिता दिल्ली पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद पांडव नगर थाना पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी अपने साथियों के साथ कई कार से नेशनल हाइवे पर चल रहे थे। जिसमें से ज्यादातर खिड़की पर बैठे थे और कुछ सनरूफ से बाहर निकले हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हाइवे पर किसी व्यक्ति को संकट और बाधा पहुंचाने के अलावा मोटर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दीक्षित शकरपुर का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यू-ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवा कार को नेशनल हाईवे 24 पर लापरवाही से कार चलाते हुए देखा गया था। इस वीडियो में कई यूवा अलग-अलग कारों में सवार थे। कुछ कार की खिड़की पर बैठ हुए थे और कुछ सनरूफ से बाहर निकले हुए थे। इनकी वजह से हाइवे पर चलने वाली गाड़ी के चालकों को दिक्कत हो रही थी। कार में बैठे युवकों को सड़क पर नाचते और हंगामा करते देखा गया। नेशनल हाईवे का वीडियो होने की वजह से पांडव नगर थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच करने पर पता चला कि वीडियो 16 नवंबर 2022 का है। उसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान शुरू की।
विज्ञापन
जांच के बाद पता चला कि वीडियो में जिस युवक को प्राथमिकता दी गई है, उसका नाम प्रिंस दीक्षित है और वो शकरपुर का रहने वाला है। वह एक यू-ट्यूबर है, जिसकी 2.68 लाख फैन फॉलोइंग है। जांच करने पर इसके यू-ट्यूब चैनल पर कई वीडियो मिले। जिसमें आरोपी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखा। पांडव नगर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से वीडियो में इस्तेमाल कार बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वायरल वीडियो 16 नवंबर 2022 का है। उस दिन उसका 26वां जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों को घर में पार्टी के लिए बुलाया था। उसके बाद सभी अलग-अलग गाड़ी लेकर वीडियो बनाने के लिए एनएच24 की तरफ चले गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर दूसरी कारों और आरोपियों की पहचान कर रही है।