दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि सोमवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि 11 साल से भगोड़ा चल रहा आरोपी चिराग दिल्ली इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन कर चिराग दिल्ली में ट्रैप (जाल) लगा दिया गया। देर रात को आरोपी पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर साल 1996 में ओखला की एक फैक्टरी का माल गबन करने का आरोप था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को जेल से जमानत मिली थी तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगाता इसकी तलाश कर रही थी।