फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: साइबर ठगों को देते थे बैंक खाता, बीटेक इंजीनियर और बीकॉम कर रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बामनपुर, बुलंदशहर निवासी मुकुल शर्मा और गांव इलना, बुलंदशहर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल 500 लोगों से ज्यादा लोगों से ठगी की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने कमीशन पर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले दो युवकों को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बामनपुर, बुलंदशहर निवासी मुकुल शर्मा और गांव इलना, बुलंदशहर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास चार मोबाइल फोन के अलावा कई बैंक खातों की जानकारी जुटाई है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुकुल के एक ही खाते में चंद दिनों के भीतर 50 लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। आरोपी फिलहाल 500 लोगों से ज्यादा लोगों से ठगी की बात स्वीकार कर रहे हैं।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर निवासी दिव्या खुराना नामक महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई थी। किसी ने उनके दो बैंकों से 42 हजार रुपये गायब कर दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के लिए साइबर थाना प्रभारी खेमेंद्रपाल सिंह व अन्यों की टीम को लगाया गया। छानबीन में पता चला कि दिव्या के खाते से निकाली गई रकम को खाता बुक एप में डाला गया। इसके बाद रकम बुलंदशहर में खोले गए पंजाब नेशनल बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई। खाते के आधार पर पुलिस उसके मालिक मुकुल शर्मा के पास पहुंची।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मुकुल ने बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात ललित से हुई। ललित के कहने पर उसने अपने नाम से खाता खुलवाकर उसे दिया। इसके बदले मुकुल को पांच फीसदी कमीशन मिलने लगा। बाकी का पांच फीसदी खुद ललित रख लेता था। पुलिस ने ललित को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ललित बीटेक पास है, जबकि मुकुल बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। ललित के बिहार, झारखंड और मेवात के साइबर ठगों से संपर्क हैं। वह 10 फीसदी कमीशन के आधार पर इनको बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। जितनी भी ठगी की रकम खाते में आती थी उसमें यह लोग 10 फीसदी के हिस्सेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें