फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से लाकर दिल्ली में बेचते थे विदेशी पिस्टल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर के अपराधी अब देसी कट्टों की जगह जापानी पिस्टल इस्तेमाल कर रहे हैं। बदमाशों को सप्लाई करने, छह मेड इन जापान पिस्टल और 100 कारतूस, ले जा रहे दिल्ली निवासी आमिर और सविनय उर्फ सवि को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बाईपास पर नाकाबंदी कर पकड़े गए दोनों आरोपी यह असलहा मथुरा के कोसी से खरीद कर तीन गुना से ज्यादा दाम पर बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाएगी। 

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 के ईएएसआई दीपक सिपाहियों के साथ सोमवार शाम सेक्टर 31 बंगाल शूटिंग पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि सियाज कार में अवैध हथियार दिल्ली  ले जाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने श्रमिक विहार पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मथुरा की ओर से आ रही सियाज कार रोक का उसके चालक और साथी की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक एक मेड इन जापान पिस्टल मिली। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से चार पिस्टल और सौ कारतूस बरामद हुए। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान आमिर कुरैशी निवासी बाड़ा राव हिंदू मोहल्ला शौकान और सविनय शर्मा उर्फ सवि निवासी मोतियाखान पहाडग़ंज दिल्ली के रूप में हुई। 

पूछताछ में दोनों ने बताया कि मथुरा के कोसी से पिस्टल 15 हजार और कारतूस दो सौ रुपये में खरीदते हैं। दिल्ली में पिस्टल 50 हजार रुपये और कारतूस 500 रुपये प्रति की दर से बेचते हैं। टायरों का कारोबार करने वाला आमिर पहले भी अवैध हथियारों की गिक्री में पकड़ा जा चुका है, होटल कारोबारी सविनय उर्फ सवि जल्द पैसा कमाने के लिए इस धंधे में उतरा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें