फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में जेबतराशी करने वाली छात्रा गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस ने बीकॉम की छात्रा को मेट्रो में जेबतराशी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला का पर्स चुरा कर एटीएम कार्ड से नकदी निकालने के साथ साथ 49 हजार रुपये की खरीददारी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक ब्रासलेट भी बरामद हुआ है जिसे उसने एटीएम कार्ड से निकाले गए नकदी से खरीदी थी।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि के मुताबिक गत 27 जनवरी को फरीदाबाद की रहने वाली कमलेश ने यमुना बैंक मेट्रो थाने में चोरी की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नोएडा जाने वाली मेट्रो में सवार हुई।
विज्ञापन

मैसेज से खुली चोरी की पोल

सीट पर बैठने पर उसने बैग की जिप खुली हुई पायी और उसमें से पर्स गायब था। पर्स में 35 सौ रुपये, यूको और आईडीबीआई बैंक के दो डेबिट कार्ड और कार की आरसी थी। कुछ देर बाद कमलेश के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया।

जिसमें यूको बैंक के कार्ड से 25 हजार रुपये निकालने की बात लिखी थी। बाद में एक और मैसेज आया, जिसमें कनॉट प्लेस स्थित घड़ी की दुकान से 49 हजार की खरीददारी की बात लिखी थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंडावली निवासी रिचा मिश्रा (23) को दबोच लिया। रिचा बीकॉम में पढ़ती है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें