फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल कारोबारी के पास काम मांगने गया जहखुरानी, बातों में फंसाया; आनंद विहार ले जाकर लूटे रुपये और चेन

Wed, 05 Mar 2025 05:47 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गौतमबुद्ध नगर के होटल कारोबारी को बेहोश कर नकदी और आभूषण चोरी करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के पास किराये के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-121 स्थित किलो क्योटी निवासी होटल कारोबारी सुरेंद्र सिंह अरोड़ा को बेहोश कर 3.70 लाख नकदी, एक चेन, अंगूठी, सोने का कड़ा और दो मोबाइल चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से फर्रुखाबाद के शमसाबाद स्थित अलेमपुर का रहने वाला गौतम उर्फ अजहर है। वर्तमान में वह पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के पास किराये के मकान में रह रहा था। 

विज्ञापन




बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद श्ववेता कुमारी यादव ने बताया कि आरोपी होटल कारोबारी के पास काम मांगने पहुंचा था। इसके बाद बातों के जाल में ऐसा उलझाया कि होटल कारोबारी पूरा दिन उसे अपने साथ लेकर घूमते रहे। जालसाज ने ऐसा भरोसा कायम किया कि कारोबारी ने उसे अपना डेबिट कार्ड देकर उसका पिनकोड भी बता दिया और उससे रुपये भी निकलवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने दिन में खाना-पीना भी साथ में किया। इसके बाद गौतम उर्फ अजहर ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास लेजाकर कारोबारी को बेहोश कर नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी कर भाग गया था। मामले की जांच लिंकरोड पुलिस को सौंपी गई थी। लिंक रोड थाना पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौतम ने लिंकरोड थानाक्षेत्र में रोडवेज बस सवार युवक से जहरखुरानी की वारदात की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें