अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार इलाके में बरात में पैसों से भरा बैग लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश गुड्डू उर्फ शादाब के पैर में गोली लगी है। वह श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर बिहार अजय कुमार ने बताया कि विजय विहार कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस में इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डू उर्फ शादाब पुलिस गिरफ्तारी से दूर था। शादाब के कब्जे से पुलिस ने 37 हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की है