दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बिजली के खंभे पर मरम्मत कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी राम नवल के रूप में हुई है। मृतक बिजली कंपनी के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात थे। इलाके में बिजली में गड़बड़ी की शिकायत पर वहां गए थे। करंट लगने से वह झुलस गए और 15 फुट ऊंचाई से गिर गए थे, इनके सिर में भी गंभीर चोट थी। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।