फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग का मामला, मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से रोहित को उठाया, पूछताछ जारी

Fri, 19 Apr 2024 11:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने गाजियाबाद में रोहित नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की छानबीन में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब सलमान खान के घर पर पहुंची थी। यह कैब गाजियाबाद के गोविंदपुरम के रोहित ने अपने नाम से बुक की थी।
 
विज्ञापन
रोहित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की जुहू थाना पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद के गोविंदपुरम में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने रोहित पुत्र राम अवतार को गिरफ्तार किया। रोहित बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। 

विज्ञापन


एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई पुलिस से जानकारी मिली है कि पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाल ही में मुंबई पुलिस की छानबीन में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब सलमान खान के घर पर पहुंची थी। यह कैब गाजियाबाद के गोविंदपुरम के रोहित ने अपने नाम से बुक की। कैब के चालक ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद पुलिस गाजियाबाद पहुंची और रोहित को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की। आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस करेगी।

हालांकि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रोहित ने लॉरेंस बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए यह काम किया था। उसका लॉरेंस बिश्नोई से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। रोहित सलमान खान का फैन है। उधर रोहित को हिरासत में लेने की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिचित कवि नगर थाने पहुंचे और उन्होंने रोहित को मुक्त करने के लिए काफी प्रयास किया। सलमान खान के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को कैब चालक के पहुंचने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें