फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

Fri, 19 Apr 2024 10:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घरेलू कलह से परेशान था। हालांकि बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को घरेलू कलह से परेशान 64 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। बुजुर्ग को ट्रैक पर कूदते देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि, तब तक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्हें तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार है।

विज्ञापन


घायल बुजुर्ग की पहचान राजन सेठ के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ राजा गार्डन इलाके में रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3.20 बजे तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल बुजुर्ग को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

जांच में पता चला कि बुजुर्ग के ट्रैक पर कूदते ही ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया था, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई परंतु सिर में चोट लगी है। ट्रेन द्वारका से वैशाली की ओर जा रही थी। पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से वह काफी परेशान थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बुजुर्ग की हालत में सुधार है। हादसे की वजह से इस मार्ग पर 20 मिनट परिचालन प्रभावित रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें