फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली हवाई अड्डे पर चोरी करने वाला लोडर गिरफ्तार, एक आईफोन और 13 ब्रांडेड घड़ियां बरामद

Thu, 14 Sep 2023 04:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हवाई अड्डे पर चोरी करने के मामले में पुलिस ने लोडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आईफोन और 13 हाई-एंड ब्रांडेड घड़ियां भी बरामद की हैं।
 
विज्ञापन
Delhi Airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने हवाई हड्डे पर हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने लोडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आईफोन और 13 हाई एंड ब्रांडेड घड़ियां भी बरामद की हैं। चोरी के मामले में जून में एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक सामान चोरी में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सामान चोरी से जुड़े मामलों पर फोकस बनाए रखा है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाए हैं। 

दिल्ली निवासी अनिल कपूर ने आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा जा रहे थे।
परिवार ने लुफ्थांसा एयरलाइंस से व्हीलचेयर सहायता ली थी। कपूर कनाडा में अपने बेटे को गिफ्ट देने के लिए एक नया iPhone14 प्रो मैक्स 1TB ले जा रहे थे। जिसकी कीमत लगभग 1,75,000 रुपये थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे चेक-इन प्रक्रिया के दौरान अपने सामान में फोन रख रहे थे तो व्हीलचेयर पर उनकी सहायता करने वाला व्यक्ति उन्हें देख रहा था।
कपूर ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह कनाडा पहुंचे और अपना सामान प्राप्त किया तो उन्हें एहसास हुआ कि बैग में आईफोन नहीं है। 

अधिकारियों ने कहा कि हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के लगातार प्रयासों के कारण, 35 चोरी हुए मोबाइल फोन, एक चोरी की इनोवा कार, एक मोटरसाइकिल, सात चोरी की घरेलू वस्तुएं, साथ ही 10 चोरी की सोने की वस्तुएं, आठ चांदी की वस्तुएं और 13 महंगी कलाई घड़ियां बरामद की गईं। इस वर्ष अब तक बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें