फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पाकिस्तानी हुई अमीना की दो बेटियां भी गिरफ्तार, 2007 में खत्म हो गया था वीजा

Mon, 14 Jan 2019 06:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला अमीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली जाफराबाद की रहने वाली अमीना की कहानी थोड़ी फिल्मी है। भारत में जन्मी 50 वर्षीय अमीना की 1984 में पाकिस्तान शादी हुई। पति की मौत के बाद अमीना चार बच्चों को लेकर भारत लौट आई। यहां करीब 10 साल वह वीजा पर भारत में रही। बाद में वह अवैध रूप से बच्चों के साथ भारत में ही रहने लगी। यहां तक उसने दो लड़कियों की वेलकम और जाफराबाद में शादी भी कर दी, लेकिन पुलिस ने 20 नवंबर 2018 को अमीना व उसके दो जवान बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने उसकी दोनों शादीशुदा बेटियों उज्मा (28) और आसमा (30) को भी भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत में अवैध रूप से रहने के मामले में पुलिस ने सभी पांचों को पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अपने ही देश में हुई विदेशी...
पुलिस के मुताबिक जाफराबाद निवासी अमीना की 19 अप्रैल 1984 में पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के बेटे मोहम्मद नफीस से शादी हुई। शादी के बाद वह कई बार वीजा लेकर परिजनों से मिलने भारत आई। उसके चार बच्चे आसमा, उज्मा, दो बेटे उमर दराज और वकास हुए। 1996 में एक सड़क हादसे में अमीना के पति नफीस की मौत हो गई। आर्थिक तंगी हुई तो अमीना अपने बच्चों को लेकर छह माह का वीजा लेकर 1997 में चौहान बांगर सीलमपुर भारत आ गई। यहां उसने अपने वीजे की समय सीमा को 2007 तक करवा लिया। 2007 में वीजे की अवधि समाप्त होने के बाद न तो उसने दुबारा वीजा लिया और न ही भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया। वह अवैध रूप से भारत में रहने लगी। यहां तक उसने अपनी बेटियों उज्मा की जनता कालोनी वेलकम निवासी साजिद से शादी कर दी, जबकि आसमा की जाफराबाद निवासी सरफराज से शादी हो गई। 

प्रॉपर्टी विवाद हुआ तो खुली पोल...
अमीना चोरी छुपे शायद भारत में रहती भी रहती, लेकिन उसका प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से झगड़ा हो गया। मामला पुलिस में पहुंचा तो अमीना की पोल खुल गई और 20 नवंबर 2018 को पुलिस ने अमीना व उसके दोनों बेटों उमर दराज (25) और वकास (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों अभी भी मंडोली जेल में बंद हैं। इधर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अमीना की दोनों बेटियां शादीशुदा हैं और अवैध रूप से रह रही हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो वह गायब हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को सीलमपुर और वेलकम से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस ने इन सभी पांचों की पाकिस्तान भेजने की कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


उज्मा और आसमा के बच्चों के रोते-रोते बुरा हाल...
उज्मा और आसमा के ढाई और पांच साल के तीन बच्चे हैं। दोनों के जेल जाने के बाद उनके बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। उज्मा और आसमा के पति अपनी पत्नियों को छुड़ाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस उनसे दोनों के दस्तावेज मांग रही है। दोनों दस्तावेज उनकी मां के पास है, जो जेल में बंद हैं। साजिद और सरफराज का कहना है कि उनकी पत्नियों की कोई गलती नहीं है। पुलिस को उन पर व उनके बच्चों पर रहम करना चाहिए। दोनों का कहना है कि भारत में ही जन्मी अमीना कैसे भारत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें