फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख के जेवरात चुराकर नेपाल में बेचे, नौकरानी समेत पांच आरोपी दबोचे

Sat, 16 Mar 2019 02:05 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एक कारोबारी के घर में हुई चोरी के मामले में उसकी नौकरानी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल दो और आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने सारे जेवरात नेपाल में बेच दिए हैं। पुलिस इनसे जेवरात व अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, समीर गोयल सपरिवार पंजाबी बाग में रहता है। 3 फरवरी को उसने घर से करीब 60 लाख के जेवरात व नकदी चोरी होने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने मुरादाबाद गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि चोर कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। मौके से पुलिस को कोई फिंगर प्रिंट भी नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही घर के नौकर, सब्जी वाले, हॉकर समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पश्चिम विहार से किशन बहादुर, रोशन, राजकुमार, लोकेश और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कार पंचर होने की बात कहकर सात लाख रुपये चुराए
मोती नगर में पंचर गैंग के बदमाशों ने एक कारोबारी की कार से सात लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुनील कुमार का पटपड़गंज में कार्यालय है। वह कार्यालय से बैग में सात लाख लेकर मायापुरी में एक शख्स से मिलने आया था। उस शख्स के नहीं मिलने पर वह वापस पटपड़गंज जा रहा था। मोती नगर चौराहे के पास स्कूटी सवार एक युवक ने सुनील को कार पंचर होने का इशारा किया। सुनील कार को रोककर टायर देखने लगा। इसी दौरान एक युवक दौड़ता हुआ उसकी कार के पास आया और पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें