ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान टैक्सी चालक को लूटने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, लूटका का मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मिग्सन ग्रीन तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान टैक्सी चालक को लूटने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक चौहान (35) निवासी रचना कॉलोनी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, लूटका का मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली में मैनपुरी के जितेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया था कि छोटा भाई सुबोध कुमार ऊबर में कार चलाते हैं। 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे बलराम होटल सेक्टर-51 होशियारपुर के पास से दो लड़के मंयक और गौतम ने गुलिस्तानपुर के लिए ऊबर से कार बुक की थी। करीब दो बजे रात भाई जब गुलिस्तानपुर पहुंचा तो उन दोनों आरोपियों ने भाई सुबोध पर अचानक से किसी धारदार हथियार से गर्दन पर हमला करके घायल कर दिया। बुकिंग की गई वैगनआर कार, मोबाइल, 45 हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही थी।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि रविवार शाम मिग्सन ग्रीन तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। मयंक चौहान शातिर लुटेरा है और सूरजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मुकदमे में वांछित था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ टैक्सी कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पूर्व में आरोपी को साथियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके उनके कब्जे से टैक्सी बरामद की थी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी खासतौर से टैक्सी बुक करने के साथ मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देता है।