फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 306 किलो पटाखे के साथ एक गिरफ्तार, घर में छिपाकर बेच रहा था; स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

Mon, 23 Oct 2023 08:50 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में स्पेशल स्टाफ पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इसके पास से 306.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
बरामद पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल गुप्ता (22) के रूप में हुई है। डीयू से ग्रेजुएट आरोपी वेस्ट विनोद नगर इलाके में परचून की दुकान चलाता है। पुलिस ने इसके पास से 306.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मंडावली थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दरियागंज से पटाखे लाकर बेच रहा था। पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिससे आरोपी पटाखे लेकर आया था। पुलिस से पूछताछ की जा रही है।

पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पूर्वी दिल्ली में चोरी-छिपे पटाखे बेच रहे हैं। सूचना के बाद 19 अक्तूबर को टीम ने नैना मंदिर, वेस्ट विनोद नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें