सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ के फॉरेनर सेल ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। दोनों विदेशी नागरिक हर विजिट पर तय 15 दिन की समय-सीमा से अधिक समय तक रुके हुए थे। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के होटलों और गेस्ट हाउस में चलाए गए स्पेशल वेरिफिकेशन अभियान के दौरान इस उल्लंघन का पता चला।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन के दौरान एक खास टीम ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के होटलों और गेस्ट हाउसों की बड़े पैमाने पर जांच की। दिल्ली के नबी करीम इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनकी पहचान 28 वर्षीय अमजद हुसैन और 22 वर्षीय जसीम मोल्ला के रूप में हुई है।