फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर पर पिस्टल तान डिलीट कराई फोटो

Wed, 16 Sep 2015 03:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोरी कवर कर रहे अंग्रेजी अखबार के एक फोटोग्रॉफर को एक दबंग व्यक्ति ने बंधक बना लिया और उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा कर सभी फोटो डिलीट करा दिए जो उसने सेक्टर-18 स्थित मार्केट के पास के खींचे थे।
विज्ञापन


फोटोग्राफर ने किसी तरह जान बचा कर सूचना सेक्टर-20 पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम आरोपी रोहतक निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेक्टर-18 मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक साइड की सड़क जबरन बंद कराकर वहां कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं। यह खबर को करने के लिए अंग्रेजी अखबार का फोटोग्रॉफर सुनील घोष वहां पहुंचा।

शाम करीब साढ़े चार बजे वह स्टोरी पूरी कर वापस लौट रहा था। सुनील ने बताया कि तभी वहां मौजूद एक दबंग ने उसे रोक लिया और जबरन पास के एक कमरे में ले गया, जहां पिस्टल तानकर सारे फोटो डिलीट करा दिए।
विज्ञापन


इसके किसी तरह सेक्टर-18 पुलिस पहुंचकर सुनील ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें