फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेंटा लाइन : उद्घाटन के बाद यहां होगी PM मोदी की जनसभा

Thu, 21 Dec 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
मजेंटा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के बाद नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने सभा स्थल के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर को ही प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को मंत्रियों और प्रमुख आला अधिकारियों ने कैंपस को देखकर हामी भर दी है और इसकी सूचना भी पीएमओ को भेज दी गई है। इसके अलावा बॉटेनिकल गार्डन पर हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मौखिक आदेश पर ही तैयारियाें को लेकर अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। पार्किंग और किस रूट से पीएम एमिटी के लिए जाएंगे आदि व्यवस्थाओं को लेकर जिले के अधिकारियों ने एक के बाद एक दिन में र्कई बैठकें की और जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉटेनिकल और ओखला स्टेशन से जा सकते हैं पीएम एमिटी

metro
अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री दिल्ली से मेट्रो में सवार होकर बॉटेनिकल गार्डन पहुंचेंगे। वहां पर मजेंटा लाइन की मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करते हुए मेट्रो में सवार होकर ही ओखला पक्षी विहार स्टेशन पर पहुंचेंगे और वहां से एमिटी यूनिवर्सिटी के लिए कार से जाएंगे।

इसके अलावा एक कार्यक्रम यह भी है कि बॉटेनिकल पर उद्घाटन करके कार से एमिटी यूनिवर्सिटी के लिए चले जाएं। वहां पर सभा को संबोधित करें और फिर कार से ही बॉटेनिकल गार्डन पहुंचकर हैलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएं। वहीं, रूट डायवर्जन को लेकर कार्यक्रम आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें