फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के भाषण का होगा लाइव प्रसारण, पार्क में लगेगी बड़ी स्क्रीन

Fri, 24 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जून को शाम 4 बजे स्मार्ट सिटी मिशन, अमरूत(अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन) तथा हाउसिंग फॉर ऑल योजनाओं की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पूना में आयोजित कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को नगर निगम द्वारा स्थानीय कमला नेहरू पार्क में एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद ने बताया कि पूना में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहरी परिवर्तन मिशन जैसे स्मार्ट सिटी, अमरूत और हाउसिंग फॉर ऑल योजनाओं के भविष्य के रोड़मैप और ये योजनाएं किस प्रकार नागरिकों के जीवन को बदलेंगी, इस बारे में प्रकाश डालेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन को गुडग़ांव में आमजन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा स्थानीय कमला नेहरू पार्क में व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम दूरदर्शन नेशनल चैनल तथा ऑल इंडिया रेडियो सहित एनआईसी द्वारा की जाने वाली वैबकास्टिंग पर शाम 4 बजे से प्रसारित होगा। संयुक्त निगमायुक्त ने गुडग़ांव के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कमला नेहरू पार्क में पहुंचकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनें।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें