फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 'एक शहर' पर केंद्रित हुए PM मोदी

Sun, 12 Oct 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अपने चुनावी भाषण को किसी खास शहर पर केंद्रित करते हुए कहा कि अब तक की प्रदेश सरकारों ने साइबर सिटी की उपेक्षा नहीं की होती तो आज हैदराबाद और बंगलूरु जैसे शहर को गुड़गांव पीछे छोड़ चुका होता। उन्होंने इसे मिनी हिंदुस्तान बताया।
विज्ञापन


मोदी ने विभिन्न चुनावी सर्वे में हरियाणा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का हवाला देते हुए कहा कि लूली लंगड़ी सरकार से किसी का भला नहीं होने वाला। इसलिए जनता से उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुत देने की अपील की।

श्री मोदी शनिवार को सेक्टर-29 के लेजर वैली ग्राउंड में विजय हरियाणा रैली को संबोधित कर रहे थे। यह उनकी हरियाणा में अंतिम चुनावी रैली थी। विधानसभा चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आए प्रचार नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुड़गांव मिनी हिंदुस्तान है। देश भर के राज्यों के लोग यहां रहते हैं। गुड़गांव में पूरी संभावना है बंगलूरु और हैदराबाद जैसा शहर बनने की।
विज्ञापन


यह हो सकता था। मगर प्रदेश की सरकारों ने गुड़गांव को उस लायक बनने नहीं दिया। मोदी ने कहा कि गुड़गांव उद्योगों और कारखानों वाला शहर है। मगर उद्योगों को बिजली नहीं मिल रही। यहां पानी की समस्या है।  उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बिगड़ी को बनाई जा सकती है। हरियाणा में भाजपा की सरकार आई तो युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा।

गुड़गांव दिल्ली से सटा शहर है। यहां विकास की अच्छी खासी संभावना है। इस शहर को लूटने वाले बहुत हैं मगर विकास करने वाले नहीं। मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा आने वाले दिनों में गुड़गांव को आपके सपने का शहर बनाएगी। गुड़गांव की अनूठी पहचान है।

यह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का संगम है। मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में गुड़गांव को गुरुग्राम नाम से संबोधित किया। उन्होंने लोगों से पूर्ण बहुत देने की अपील करते हुए कहा ऐसा नहीं करने से आपके विकास के कार्य प्रभावित होंगे। इस दौरान मंच पर गुड़गांव संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें