फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की गुगली में फंसे यो यो हनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ आइकन और मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने सेल फोन पर एक मैसेज रिसीव किया। वह मैसेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया था। उसे पढ़ने के बाद हनी सिंह इतने खुश हुए कि उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर अपनी खुशी का इहजार किया।
विज्ञापन


हनी सिंह ने फेसबुक पर उस मैसेज को लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। जबकि मामला कुछ और ही था। हालांकि हनी सिंह उस संदेश को पढ़कर भावुक हो गए और खुद को लकी समझने लगे।

पूरे मामले में हुआ ये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों में एक और बड़े यूथ आइकन का नाम शामिल हो गया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी परवेश वर्मा लिए कैंपेन किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या था उस मैसेज में

दरअसल, इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारतवासियों को एक कंप्यूटर जेनरेटेड एसएमएस भेजा गया। जिसमें लिखा था 'स्वतंत्रता दिवस पर बधाई। आज हम संकल्प लें कि देश हित में कोई शुभ कार्य करेंगे जो तिरंगे की आन, बान और शान बढ़ाएगा- नरेंद्र मोदी।'

बस यही एसएमएस हनी सिंह के मोबाइल पर भी पहुंच गया। जिसे पढ़ते हनी सिंह को लगा कि यह एसएमएम खास उन्हीं के लिए भेजा गया है। मारे खुशी के उन्होंने इस बात को अपने फैंस के बीच शेयर कर दी और लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री ने ये संदेश भेजा है, वे कितने महान हैं। मैं इससे प्रे‌रित होता हूं।

साथ ही उन्होंने अपने एक नये गाने 'देसी कलाकार' का पहला लुक भी शेयर ‌किया है। यह 26 अगस्त को रिलीज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें