फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि सदन के ‘अच्छे दिन’ लेकर आए मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत के अवसर पर झाड़ू उठाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि सदन की सफाई का दीर्घकालिक इंतजाम भी करेंगे। प्रधानमंत्री के हाथों बृहस्पतिवार को इको-फ्रेंडली टॉयलेट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे मंदिर के बाहर लगाया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें रिसाइकल पानी का इस्तेमाल होगा। साथ ही इसका इस्तेमाल लंबे समय तक हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे निकलने वाली मीथेन गैस का इस्तेमाल लाइटिंग व कुकिंग के लिए होगा।

दरअसल, वाल्मीकि मंदिर के सामने बायो डाइजेस्टर शौचालय बनाया गया है। रोजाना दो हजार लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह संख्या वाल्मीकि सदन की आबादी के बराबर है। इसके लिए दस हजार लीटर का फरमेंटेशन टैंक बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआरडीओ ने बनाया है इसे

टैंक में जाने वाली गंदगी को साफ करने के लिए विशेष बैक्टीरिया विकसित किए गए हैं। इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। एक बार में बड़ी तादाद में बैक्टीरिया टैंक में डाले जाएंगे।

इसके बाद ये खुद बखुद पनपते रहेंगे। डीआरडीओ की तकनीकी पार्टनर जीबीएस प्राइवेट लिमिटेड ने नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन की मांग पर दिल्ली के पहले सार्वजनिक शौचालय को तैयार किया है।

जीबीएस के डायरेक्टर गिरीश मेदीरत्ता के मुताबिक, इसके निर्माण में करीब सात लाख रुपये की लागत आई है। इसमें निवेश एक बार का है। इसके बाद काई खर्च नहीं होता। फिलहाल दिल्ली का इस तरह का पहला पब्लिक ट्वायलेट है। संबंधित एजेंसियों से अगर डिमांड आई तो पूरी दिल्ली में इसे लगाया जाएगा। खास बात यह कि शोधित पानी का इस्तेमाल फ्लशिंग आदि के लिए होगा।
विज्ञापन

60 फीसदी आबादी के पास शौचालय नहीं

जीबीएस की एक रिसर्च बताती है कि देश की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास शौचालय नहीं है। 90 फीसदी ग्रामीण आबादी खुले में शौच जाती है। शहरों में भी हालात बहुत बेहतर नहीं है। देश के करीब 4000 छोटे-बड़े शहरों में से 3750 में या सीवरेज या फिर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं हैं।

पीएम के लिए सजा वाल्मीकि सदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए वाल्मीकि सदन पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत इसी कॉलोनी से करेंगे। सदन के इर्द-गिर्द गंदगी दिखते ही सफाई कर्मियों की झाड़ू चल पड़ती है।

सफाई कर्मचारियों की पूरी फौज तैनात है। दूसरी तरफ इंडिया गेट के इलाके पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रफी मार्ग व राजपथ के चौराहे पर बड़ा सा स्टेज सजा है। पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें