फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोदी ने दिया 'एक चैलेंज'

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने स्वच्छ भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट से आइस बकेट चैलेंज की तरह ही 'क्लीन इंडिया चैलेंज' नाम का उनका सोशल मीडिया पर शुरू करने का आह्वान किया है। वह चाहते हैं कि उनका यह अभियान भी पूरे देश में उतना ही वायरल हो, जितना पूरे विश्व में आइस बकेट चैलेंज मशहूर हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें। इसके लिए उन्होंने आज दिल्ली में नौ बड़े लोगों को आमंत्रित किया है। जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता आमिर खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, कमल हसन, राजनेता शशि थरूर, साहित्कार मृदुला गर्ग, योगगुरु बाबा रामदेव, तारक मेहता उल्टा चश्मा टीवी सीरियल टीम को बुलाया है।

पीएम ने बताया कि इसके तहत ये नौ बड़ी हस्तियां खुद सफाई करते हुए वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर उसे शेयर करेंगे। साथ ही अगले नौ लोगों को उससे जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी तरह से नौ-नौ लोगों की एक श्रृंखला बनाई जाएगी, जो पूरे देश भर में फैलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम खुद करेंगे सफाई अभियान को पापुलर

इंडिया गेट पर दिए गए अपने भाषण में मोदी ने कहा कि वह खुद ही आज हुए स्वच्छता कार्यक्रम का वीडिया सोशल मी‌डिया पर शेयर करेंगे। यही नहीं, वह इस वीडियो को नौ बड़े लोगों को टैग कर उन्हें भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

जानकारी के अनुसार इसमें कुछ देश के जाने माने उद्योगपति भी शामिल होंगे। इसमें सबसे प्रमुख नाम अंबानी का हो सकता है। ऐसा करने के पीछे पीएम मोदी की यह मंशा बताई जाती है कि वह उद्योगपतियों समेत उन नौ लोगों को इसलिए वीडियो टैग कर रहे हैं, ताकि वे भी अपने से जुड़े नौ और लोगों को अभियान में शामिल कराएं। उससे आगे वे नौ लोग अगल नौ लोगों को जोड़े।

यानि, इस तरह से सोशल मीडिया पर शुरू किए मोदी के इस स्वच्छ भारत अभियान वहां भी वायरल हो जाए। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक को स्वच्छा के लिए 100 घंटे देने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें