फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में दो बार ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं पीएम मोदी, पश्चिम यूपी साधने की है कोशिश

Sun, 10 Feb 2019 11:36 AM IST
Priyesh Mishra संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल में पांचवीं बार गौतमबुद्ध नगर जिले में आएंगे। खास बात यह है कि 25 फरवरी तक वह एक बार फिर जेवर में नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ सकते हैं। जेवर एयरपोर्ट के जरियेे भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटों को साध सकती है। 
विज्ञापन


इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले पेट्रोटेक-2019 में 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है। ग्रेटर नोएडा में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने नोएडा में मेट्रो की वायलेट लाइन का उद्घाटन किया था। नोएडा में 25 दिसंबर वर्ष 2017 में नोएडा के सेक्टर-62 में जनसभा की थी और ई रिक्शा भी चलवाए थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के दौरान सेक्टर-62 में उन्होंने जनसभा भी की थी। 9 जुलाई 2018 में वह सैमसंग कंपनी के उद्घाटन के दौरान आए थे। 

अब वह पांचवीं बार गौतमबुद्धनगर आ रहे हैं। हो सकता है इसी माह 25 फरवरी तक उनका आना दोबारा ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए हो सकता है। इसके बारे में कई जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी घोषणा करते आ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का एक कार्यकाल में इतनी बार गौतमबुद्धनगर आना महज एक इत्तेफाक न होकर यूपी को महत्व देना है। नोएडा एयरपोर्ट के बनने से आसपास के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस आदि जिलों के लोगों को फायदा होगा। जिससे इन जिलों के विकास में तेजी आएगी। भाजपा को इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें