उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कांग्रेस और उसके साथियों से, उसकी तरह देश को बांटने की राजनीति करने वाले दलों से कि आप क्यों देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं, उन्हें भड़का रहे हैं। देशहित में ऐसी राजनीति बंद करिए।
'आप सरकार पर हमला'
प्रधानमंत्री यही नहीं रुके उन्होंने दिल्ली की आप सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में जो राज्य सरकार है, वो यहां की सबसे बड़ी समस्या से आंख मूंद कर बैठी है। ये समस्या है पीने के पानी की। इन लोगों के अनुसार पूरी दिल्ली में हर जगह बिसलरी जैसा साफ पानी मिलता है।