फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के SMS ने बदली बिजनेसमैन की सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) से आए एक संदेश ने फरीदाबाद के उद्यमी की सोच बदल दी। उन्होंने अब सब्सिडीयुक्त गैस सिलेंडर न लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यही नहीं उद्यमी ने अन्य लोगों के साथ बैठक कर सभी से गैस सब्सिडी न लेने की अपील करेंगे। इस मुहिम को एक अभियान के तौर पर औद्योगिक नगरी में चलाया जाएगा। पीएमओ से यह संदेश फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान नवदीप चावला को मिला है।

दरअसल नवदीप चावला पीएमओ कार्यालय के फेसबुक से जुडे़ हुए हैं। शनिवार को उनके पास एसएमएस आया कि आप लोग सामर्थ्यवान व्यक्ति हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ये है वो संदेश

ऐसे में यदि सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर का उपयोग न करें तो राष्ट्र के लिए बेहतर होगा और इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल सकेगा। चावला ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए कहा कि पीएमओ के संदेश ने उनकी सोच बदल दी है। ऐसा पहली बार हुआ कि पीएमओ से उन्हें देश के निर्माण में सहयोग देने के लिए संदेश मिला है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही वह एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाएंगे और उनसे बगैर सब्सिडी सिलेंडर गैस लेने की अपील करेंगे। साथ ही कंपनी के ऐसे अधिकारियों को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा जो सामर्थवान हैं। उन्होंने कहा कि इस संदेश से उनका उत्साह बढ़ा है।

चूंकि वह रोट्ररी क्लब जैसे कई सामाजिक संगठनों से भी जुडे़ हैं। ऐसे में वह संगठन के पदाधिकारियों को इस मुहिम में जोड़कर राष्ट्र के हित में योगदान देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें