फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह: शक के घेरे में मोदी की सुरक्षा, एसपीजी ने उठाया सवाल

Sun, 23 Oct 2016 09:38 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हुए सुरक्षा पर एसपीजी ने सवाल उठा दिए है। एक नवंबर को आयोजित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सुरक्षा इंतजामों से असंतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हरियाणा रेसीडेंट कमीश्नर आनंद मोहन शरण और पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को पुख्ता इंतजाम करने को कहा। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम प्लान में बदलाव करने की छूट दी है।

सूत्रों के मुताबिक एसपीजी ने स्टेडियम के नजदीक निर्माणाधीन इमारत को सबसे अधिक खतरा बताया। मुख्य मंच के पीछे मेदांता अस्पताल से भी खतरा बताते हुए इसे पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन



गुड़गांव पुलिस की ओर से मेदांता अस्पताल और मंच के बीच चार कंटेनर की ऊंची दीवार खड़ी गई है, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने मुख्य सचिव डीएस ढेसी को इसे और ऊंचा करने को कहा है।

कई इलाके सील करने के आदेश

- फोटो : ani
वहीं, शनिवार दोपहर बाद आए मुख्यमंत्री भी पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा पर सवाल उठाया और मौके पर स्टेडियम की रुपरेखा की तैयारी देख रहे अधिकारियों को कंटेनर को ऊंचा उठाने के निर्देश दिए।

लेकिन, कंटेनर रखने वाली कंपनी ने असमर्थता जताते हुए कहा कि अभी तक चार कंटेनर की दीवार बनाई गई। एक और रखने की वजह से हादसा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने तत्काल अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल को इस बारे में इंतजाम करने को कहा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आयोजन स्थल और निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूरी महज 600 और मेदांता अस्पताल से 800 मीटर की दूरी पर है। निर्माणाधीन स्थल पर खतरा देखते हुए एसपीजी के अधिकारी पूरा दौरा किया है और सील करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विदेशी मरीजों पर रहेगी नजर

- फोटो : अमर उजाला
मेदांता अस्पताल में आने वाले विदेशियों और खासकर पाकिस्तानी मरीजों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। अस्पताल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। कंटेनर की दीवार खड़ी करने के साथ उसे सील कर दिया जाएगा। उस पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। 

मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा: हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां कोई कमी है, उसे दूर करने का निर्देश दिए गए हैं। अभी कार्यक्रम के 09 दिन बाकी है, ऐसे में भी तैयारी हो जाएगी। किसी तरह की सुरक्षा में कोई चूक नहीं  होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें