फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को केजरीवाल का दिवाली गिफ्ट: पक्की होगी नौकरी और मुफ्त मिलेगा पानी

Sun, 23 Oct 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के विभागों में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाएगा। एनडीएमसी इलाके के लोगों को भी दिल्ली सरकार मुफ्त पानी देगी। इसके साथ अंबेडकर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, छठ घाटों को ठीक करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कूड़ा निपटान के लिए तीन सदस्यीय टास्क फोर्स कमेटी गठित की गई है। यह फैसले दिल्ली कैबिनेट ने शनिवार को लिए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सबसे पहले ठेके पर काम कर रहे सभी विभागों के कर्मचारियों को जल्द पक्का करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल  कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी बनी थी, जिसमे सभी विभागों से कहा गया था कि इसके तहत वे स्कीम तैयार करके सरकार को पेश करें। लेकिन अभी तक केवल गेस्ट टीचर्स की ही स्कीम सरकार को भेजी गई है।

गंभीरता दिखाते हुए हमने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि आने वाले 15 नवंबर तक सभी विभाग कर्मचारियों को पक्का करने की अपनी स्कीम सरकार को भेजें। इसे दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव मॉनिटर करेंगे।
विज्ञापन

20,000 लीटर मुफ्त पानी

kejriwal
केजरीवाल ने बताया कि 20,000 लीटर मुफ्त पानी सरकार दिल्ली के लोगों को दे रही है। एनडीएमसी इलाका इससे वंचित था। कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि जिस तारीख से अन्य लोगों को मुफ्त पानी मिलना शुरू हुआ है, उसी तारीख से एनडीएमसी इलाके में रहने वालों को भी जोड़ा जाएगा।

जिन्होंने अब तक पानी का बिल भर दिया है उन्हें रकम लौटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों को एक साल के भीतर पक्का करने का भी फैसला लिया गया है ताकि अगले साल छठ पूजा श्रद्धालु पक्के घाट पर कर सकें।

केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कूड़े को उठाने और उसे फेंकने के काम की जिम्मेदारी दी है। ये काम एमसीडी का है, लेकिन हम इसे एक अवसर समझकर वायु प्रदूषण की रोकथाम व सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में यदि ये काम हो रहा है तो हमें मदद भी मिलेगी।

इसे लेकर एक तीन सदस्यीय मंत्रियों की निगरानी में टास्क फोर्स कमेटी बना दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन और जल मंत्री कपिल मिश्रा कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी कूड़ों के निपटान के लिए काम करेगी।

सफाई की राह में आने वाली बाधा को सुप्रीम कोर्ट को बताई जाएगी। इसी तरह अंबेडकर नगर में  बन रहे अस्पताल में अब 200 की जगह 600 बेड होंगे। 181 करोड़ रुपये की राशि इस अस्पताल के निर्माण में खर्च किया जाएगा। मोहल्ला क्लिनिक की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें